Introduction
रिटेल खनिज भण्डारण (200 घनमीटर से अधिक) की अनुज्ञा, गठित समिति की संस्तुति पर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के द्वारा अधिकतम 05 वर्ष तक की अवधि हेतु प्रदान की जाती है। इसके लिए सम्बंधित जिला खान अधिकारी के जनपदीय कार्यालय में मय अभिलेखों सहित आवेदन किया जाता है। तत्पश्चात जिला खान अधिकारी के द्वारा आवेदित स्थल के संयुक्त निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित करते हुए संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर संयुक्त निरीक्षण आख्या निदेशालय को प्रेषित की जाती है। जिसके उपरांत गठित समिति की संस्तुति पर निदेशक, भूतत्व, एवं खनिकर्म निदेशालय के द्वारा उक्तानुसार रिटेल भंडारण की अनुज्ञा स्वीकृत की जाती है।
- खनिज भण्डारण की अनुज्ञप्ति (200 घनमीटर से अधिक) हेतु आवेदन - आवश्यक दस्तावेज
- कंपनी/फर्म रजिस्ट्रेशन पेपर
- आवेदन शुल्क (चालान) की प्रति
- खसरा, मानचित्र (राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा चिन्हित एवं सत्यापित)
- आवेदक के डिन/जी0एस0टी0 की कॉपी
- खसरा अपलोड
- खतौनी अपलोड
- चरित्र प्रमाण पत्र अपलोड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- जिला खान अधिकारी द्वारा निर्गत खनन बकाया ना होने का प्रमाण-पत्र
- व्यापार कर बकाया ना होने सम्बन्धित नोटराइज्ड शपथ पत्र
- आयकर बकाया ना होने सम्बन्धित नोटराइज्ड शपथ पत्र
- कच्चे/पक्के माल के स्त्रोत के सम्बन्ध में नोटराइज्ड शपथ पत्र
- स्वयं की भूमि ना होने पर भूस्वामियों / भूमिधरों के साथ अनुबन्ध / किरायानामा
- दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन का प्रकाशन
- अनुज्ञा स्वीकृत होने के एक माह के अन्दर सी0सी0टी0वी0, धर्मकांटा एवं चाहरदीवारी बनाये जाने का नोटराइज्ड शपथ पत्र
- भारमुक्त प्रमाण पत्र की प्रति
- जी0एस0टी0 नो ड्यूज़ की प्रति
Permission for retail mineral storage exceeding 200 cubic metres is granted by the Director, Directorate of Geology and Mining, Uttarakhand, Dehradun, for a maximum period of five years, based on the recommendation of the constituted committee. For this purpose, an application along with the required documents is submitted to the office of the concerned District Mining Officer. Thereafter, the District Mining Officer fixes a date for the joint inspection of the proposed site. A joint site inspection is conducted by the concerned officials, and the joint inspection report is subsequently forwarded to the Directorate. Based on the recommendation of the constituted committee, the Director, Directorate of Geology and Mining, Uttarakhand, thereafter grants approval for the retail mineral storage permission as per the prescribed provisions.
- Application for License of Mineral Storage (More than 200 Cubic Meters) - Required Documents
- Company / Firm Registration Documents
- Copy of Application Fee (Challan)
- Khasra Map (Marked and Verified by Revenue Inspector)
- Copy of Applicant’s DIN / GST
- Khasra Upload
- Khatauni Upload
- Character Certificate Upload
- Permanent Residence Certificate
- Certificate of No Mining Dues Issued by District Mining Officer
- Notarized Affidavit Regarding No Pending Trade Tax Dues
- Notarized Affidavit Regarding No Pending Income Tax Dues
- Notarized Affidavit Regarding Source of Raw / Finished Material
- Agreement / Lease Deed with Land Owners if Applicant Does Not Own the Land
- Publication of Advertisement in Daily Newspaper
- Notarized Affidavit for Installation of CCTV, Weighbridge and Boundary Wall within One Month of Permit Approval
- Copy of Encumbrance-Free Certificate
- Copy of GST no dues




