ई सर्विसेस फॉर सिटिजन आपके निजता का सम्मान करते हैं और इसे सुरक्षित रखने के लिए वचनबद्ध है | आपका हमारे प्रति विश्वास हमारे लिए मूल्यवान है | इसीलिए हम सुरक्षित लेनदेन एवं उपभोक्ताओं से संबंधित सूचना की निजता हेतु के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं | कृपया हमारी सूचना एकत्रित करने एवं उसके प्रसार प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया निम्न कथन पढ़ें |

इस पोर्टल को विजिट करने के लिए आपको इसके नियम एवं शर्तें को मानना होगा | यदि आप इससे सहमत हैं तो कृपया इस पोर्टल को ना देखें |

इस पोर्टल के उपयोग मात्र से आप निजता नीति के अनुसार अपने द्वारा दिए गए सूचना के उपयोग एवं उसके प्रगटी करण हेतु सहमति प्रदान करते हैं |

व्यक्तिगत रूप से पहचान योग्य एवं अन्य सूचनाओं का एकत्रीकरण

जब आप हमारे पोर्टल का उपयोग करते हैं हम आप द्वारा समय-समय पर उपलब्ध कराई गई सूचनाओं को एकत्र एवं संचित करते हैं | इसका उद्देश्य आपको सुरक्षित , प्रभावी, बाधारहित एवं उपभोक्ता अनुकूलित अनुभव प्राप्त कर आना है | यह हमें आपको उन सेवाओं को उपलब्ध कराने में मदद करता है जो आप की आवश्यकताओं की पूर्ति करता हो एवं और आपके अनुभव को सुरक्षित एवं आसान बनाता हो | इसके लिए हम आपसे वही सूचनाएं मांगते हैं जो इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यक है |

समानता सामान्यतया हमें बिना बताए कि आप कौन हैं या अपने संबंध में व्यक्तिगत सूचना प्रकट किए बिना ही इस पोर्टल को ब्राउज करते हैं | जब एक बार आप हमें अपनी व्यक्तिगत सूचना प्रदान कर देते हैं तो आप हमारे लिए अनजान नहीं रह जाते हैं | यथासंभव हम आपको अवगत कराते हैं कि कौन सा फील्ड आपके लिए अनिवार्य है और कौन सा नहीं | आपके पास पोर्टल की किसी विशेष सेवा अथवा सुविधा को ना चुनकर सूचना उपलब्ध न कराने का विकल्प सदैव उपलब्ध है |

हम पोर्टल के किसी विशेष पृष्ठ पर सुरक्षा एवं विश्वास के लिए सूचना एकत्रीकरण हेतु डिवाइस कुकी का इस्तेमाल अपने वेब पृष्ठ फ्लो के विश्लेषण में मदद के लिए के लिए करते हैं |

कुकीज

यह आपके हार्ड ड्राइव पर रखी एक छोटी सी फाइल है जो हमें सेवाएं प्रदान करने में सहायता प्रदान करती है | हम कुछ ऐसी सेवाएं प्रदान करते हैं जो केवल कुकीज के माध्यम से ही संभव है | हम आपको कुकीज के माध्यम से ही एक सत्र में न्यूनतम समय आपको पासवर्ड अंकित करने के लिए कहते हैं कुकीज हमें आपकी अभिरुचि संबंधी सूचनाएं उपलब्ध कराने में भी सहायता करते हैं | अधिकांश कुकीज सेशन कुकीज है जिसका तात्पर्य है कि इन्हें सेशन समाप्त होने के उपरांत हार्ड ड्राइव से हटाया जा सकता है | यदि आपका ब्राउज़र अनुमति प्रदान करता है तो हमारे कुकीज का उपयोग करने अथवा ना करने का निर्णय लेने हेतु आप सदैव स्वतंत्र हैं | इस दशा में आप पोर्टल की कुछ सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे और आपको एक ही सत्र के दौरान बार-बार अपना पासवर्ड अंकित करना पड़ सकता है |

इसी तरह आपको पोर्टल के कुछ पृष्ठ पर कुकीज या इसी तरह के अन्य डिवाइस मिल सकते हैं तीसरी जो पार्टी द्वारा डाले गए हैं | हम तीसरी पार्टी द्वारा उपयोग किए जा रहे कुकीज को नियंत्रित नहीं करते हैं |

यदि आप हमारे पोर्टल का उपयोग करते हैं तो हम आपके बारे में कुछ अतिरिक्त सूचनाएं यथा बिलिंग ऐड्रेस, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड का नंबर, उसके खत्म होने की तारीख और/ या अन्य पेमेंट इंस्ट्रूमेंट के बारे में विवरण प्राप्त करते हैं |

जब आप हमारे पोर्टल पर स्वतंत्र अकाउंट खोलते हैं, हम आपसे कुछ निजी जानकारियां यथा ई मेल एड्रेस, नाम, फोन नंबर, क्रेडिट/ डेबिट कार्ड, अन्य पेमेंट इंस्ट्रूमेंट के बारे में विवरण प्राप्त करते हैं l यद्यपि आप हमारे पोर्टल के कुछ भाग को बिना पंजीकरण के भी देख सकते हैं किंतु कुछ कार्यों के लिए जैसे क्रयआदेश निर्गत करने के लिए पंजीकरण आवश्यक है | हम आपके संपर्क संबंधी जानकारी का उपयोग आपके विगत क्रय आदेश एवं रुचि के अनुसार प्रस्ताव भेजने के लिए करते हैं |

जनसांख्यिकीय / प्रोफाइल डाटा /आप की सूचना का उपयोग

हम आप द्वारा अनुरोध की गई सेवा को उपलब्ध कराने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं | हम जिस सीमा तक आपकी व्यक्तिगत जानकारियों का सेवा को उपलब्ध उपयोग करते हैं , उसके चयन अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार हम आपको प्रदान करते हैं | हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग आपूर्तिकर्ता को आपके क्रय आदेश की पूर्ति , उपभोक्ता अनुभव की समृद्धि , विवादों के निस्तारण , समस्याओं के समाधान , सुरक्षित सेवाओं को प्रोत्साहित करने में सहायता, धनराशि एकत्रित करने, खनिज एवं सेवाओं के संबंध में उपभोक्ता की रूचि की जानकारी प्राप्त करने, आपको खनिजों के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराने , त्रुटियों धोखाधड़ी एवं अपराधिक गतिविधियों का पता लगाने एवं उन से बचाने के लिए नियमों एवं शर्तों को लागू करने और सूचना एकत्र करते समय आपको बताया गए उद्देश्यों के लिए करते हैं |

हम आपके आईपी ऐड्रेस की पहचान एवं उपयोग सरवर में आ रही किसी समस्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए करते हैं | आपके आईपी ऐड्रेस का उपयोग आपकी पहचान एवं वृहद जनसांख्यिकीय सूचनाएं एकत्रित करने के लिए भी की जाती है |

अन्य वेब साइट से लिंक

यह पोर्टल अन्य वेबसाइट से भी लिंक है जो आप के संबंध में व्यक्तिगत जानकारियां एकत्रित कर सकते हैं | यू० के० खनिज मित्र लिंक वेबसाइट अथवा पोर्टल की सामग्री या उनकी निजता प्रक्रिया के लिए जिम्मेदार नहीं हैं |

सुरक्षा संबंधी सावधानियां

इस पोर्टल में हमारे नियंत्रण में उपलब्ध सूचनाओं की हानि, उसके दुरुपयोग या दी गई जानकारियों में परिवर्तन किए जाने के संबंध पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं | जब भी आप अपनी सूचनाओं तक पहुंचना चाहते हैं अथवा सूचनाओं में परिवर्तन करना चाहते हैं, हम आपको एक सुरक्षित सरवर प्रदान करते हैं | एक बार आप की सूचना हमारे पास आ जाने के बाद हम इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए कठोर सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं |

उपयोगकर्ता की सहमति

इस पोर्टल का उपयोग कर अथवा पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अंकित कर आप निजता नीति के अनुरूप आप स्वयं द्वारा प्रकट की गई जानकारी न केवल उसके एकत्रीकरण और उपयोग वरन उक्त सूचनाएं दूसरों के साथ साझा करने के लिए हेतु सहमति प्रदान करते हैं | यदि आप दूसरों के संबंध में कोई निजी सूचना प्रकट करते हैं तो यह समझा जायेगा कि इसके लिए आपके पास पर्याप्त अधिकार है और और हमें निजता नीति के अंतर्गत उक्त सूचनाओं का उपयोग करने हेतु अपनी सहमति भी प्रदान करते हैं |

यदि हम निजता नीति में परिवर्तन करने का निर्णय लेते हैं तो हम उस परिवर्तन को इस पृष्ठ पर अंकित करेंगे जिससे आप यह जान सके कि हम क्या-क्या सूचना एकत्रित करते हैं , इसका उपयोग कैसे करते हैं और किस दिशा में इसे प्रकट करेंगे |

निरस्तीकरण / वापसी नीति

यदि आपूर्तिकर्ता द्वारा उपभोक्ताओं को निरस्तीकरण /धनवापसी का विकल्प कतिपय खनिजों पर दिया गया है तो इस नीति के अंतर्गत संबंधित आपूर्ति करना सीधे उपभोक्ताओं को क्रय आदेश निरस्त करने पर धनराशि वापस की जाएगी | सभी खनिजों पर एक समान निरीक्षण निरस्तीकरण वापसी नीति लागू नहीं होगी |

हम आपकी मदद के लिए हमेशा यहाँ हैं। किसी भी सवाल के लिए हमसे जुड़ें