Introduction
डब्ल्यू० एम० एम० (वेट मिक्स मैकाडम) प्लांट तथा प्लांट परिसर में उपखनिज भंडारण हेतु समस्त अभिलेखों सहित जिला खान अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जाता है। तदोपरांत, जिला खान अधिकारी द्वारा स्थल के संयुक्त निरक्षण हेतु संबंधित उप-जिला अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाता है। संबंधित उप-जिला अधिकारी के द्वारा संयुंक्त निरीक्षण हेतु तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया जाता है। तदोपरांत जिला खान अधिकारी के द्वारा संयुक्त निरीक्षण आख्या मय अभिलेखों सहित मंडल के संयुक्त निदेशक अथवा निदेशालय को प्रेषित की जाती है। तदोपरांत मंडल के संयुक्त निदेशक अथवा महानिदेशक/निदेशक, उनके द्वारा प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा डब्ल्यू० एम० एम० (वेट मिक्स मैकाडम) प्लांट में प्लांट तथा प्लांट परिसर में उपखनिज भंडारण हेतु 2 वर्ष अथवा परियोजना निर्माण पूर्ण होने की तिथि, जो भी पहले हो, उसकी अनुज्ञा स्वीकृति प्रदान की जाती है।
Application for WMM (Wet Mix Macadam) Plant and for the storage of minor minerals within the plant premises is submitted to the District Mining Officer’s Office, along with all the required documents.
Thereafter, the District Mining Officer forwards a letter to the concerned Sub-Divisional Magistrate (SDM) for conducting a joint site inspection. The concerned SDM then fixes a date for the joint inspection and directs the concerned officials accordingly.
Subsequently, the District Mining Officer forwards the joint inspection report, along with the relevant documents, to the Joint Director of the Division or to the Directorate.
Thereafter, the Joint Director of the Division or the Director General/Director, or an officer authorized by them, grants permission for the operation of the WMM (Wet Mix Macadam) Plant and for the storage of minor minerals within the plant premises for a period of two years or until the date of completion of the project, whichever is earlier.




