
Introduction
स्टोन क्रशर / स्क्रीनिंग प्लांट तथा प्लांट परिसर में उपखनिज भंडारण हेतु समस्त अभिलेखों सहित जिला खान अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जाता है। तदोपरांत, जिला खान अधिकारी द्वारा स्थल के संयुक्त निरक्षण हेतु उप-जिला अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाता है। उप-जिला अधिकारी के द्वारा संयुक्त निरक्षण हेतु तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है, तथा गठित समिति की संयुक्त निरीक्षण आख्या जिला अधिकारी को प्रेषित की जाती है। तदोपरांत जिला अधिकारी द्वारा स्टोन क्रशर / स्क्रीनिंग प्लांट में प्लांट तथा प्लांट परिसर में उपखनिज भंडारण हेतु प्रस्ताव निदेशालय को प्रेषित किया जाता है, तथा निदेशालय के द्वारा प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाता है। इसके पश्चात शासन के द्वारा स्टोन स्टोन क्रशर / स्क्रीनिंग प्लांट की स्थापना तथा प्लांट परिसर में उपखनिज भंडारण हेतु १० वर्ष की अनुज्ञा स्वीकृत की जाती है।
- स्टोन क्रशर/स्क्रीनिंग प्लांट आवेदन - आवश्यक दस्तावेज
- आवेदन शुल्क (चालान) की प्रति
- अधिकृत परामर्शदाता/आर्किटेक्ट द्वारा आवेदित स्थल (जिसमें नीति में निर्धारित मानकों के अनुरूप समस्त आवश्यक संरचनाओं यथा हरित पट्टिका, आवागमन हेतु मार्ग, कार्यलय, धर्मकांटा व भण्डारण स्थल आदि का क्षेत्रफल मानचित्र पर प्रदर्शित हो) की प्रमाणित प्रोजेक्ट रिपोर्ट की प्रति
- आवेदित स्थल का खसरा, खतौनी व मानचित्र की सत्यापित प्रति
- यदि आवेदक फर्म/सोसाइटी या कम्पनी है तो फर्म/सोसाइटी या कम्पनी के विधिवत रजिस्ट्रेशन या पार्टनशिप डीड की प्रति या मेमोरेंडम ऑफ अण्डरस्टैंडिंग की स्वप्रमाणित प्रति
- आवेदक या आवेदक फर्म/कम्पनी के भागीदारों का अद्यतन चरित्र प्रमाण पत्र की प्रति
- आवेदक/फर्म/कम्पनी के सभी भागीदारों का स्थायी निवास प्रमाण पत्र की प्रति
- आवेदक अथवा उसके भागीदार के भूस्वामी न होने पर संबंधित स्थल के भूमिधर/भूमिधरों के साथ आवेदक का विधिवत पंजीकृत पट्टा विलेख (प्लांट) की प्रति
- स्थानीय समाचार पत्र में प्रभावित व्यक्तियों की अनापत्ति के संबंध में प्रकाशित विज्ञापन की प्रति
- आवेदक व्यक्ति/फर्म/कम्पनी का खनन बकाया न होने संबंधी जिला खान अधिकारी द्वारा निर्गत खनन अदेयता प्रमाण पत्र की प्रति
- आवेदक व्यक्ति/फर्म/कम्पनी द्वारा आयकर बकाया न होने सबंधी प्रमाण पत्र/नोटराईज्ड शपथ पत्र की प्रति
- आवेदक व्यक्ति/फर्म/कम्पनी द्वारा वाणिज्यकर बकाया न होने संबंध में नोटराईज्ड शपथ पत्र की प्रति
- आवेदित भूमि किसी सरकारी/अर्द्धसरकारी बैंक में बंधक हो, तो संबंधित बैंक का भारमुक्त प्रमाण पत्र की प्रति
- आवेदक व्यक्ति/फर्म/ कम्पनी का जी०एस०टी० नम्बर की प्रति
- प्लांट में कच्चे माल की आपूर्ति के श्रोत के संबंध में नोटराईज्ड शपथ पत्र की प्रमाणित प्रति
- प्लांट परिसर में धर्मकांटा तथा भण्डारण स्थल, प्रवेश एवं निकासी गेटों पर सी०सी०टी०वी० कैमरा, जो कि निरन्तर संचालित रहेंगे, लगाये जाने की बाध्यता के संबंध में नोटराइज्ड शपथ पत्र
- जी0एस0टी0 नो ड्यूज़ की प्रति
An application, along with all the required documents, is submitted to the office of the District Mining Officer for the establishment of a Stone Crusher/Screening Plant and for storage of minor minerals within the plant premises. Thereafter, the District Mining Officer forwards a letter to the Sub-Divisional Magistrate (SDM) for conducting a joint site inspection. The SDM fixes a date for the joint inspection and directs the concerned officers accordingly. The joint inspection report prepared by the constituted committee is subsequently submitted to the District Magistrate. Thereafter, the District Magistrate forwards the proposal to the Directorate for the establishment of the Stone Crusher/Screening Plant and for storage of minor minerals within the plant premises. The Directorate subsequently forwards the proposal to the Government. Thereafter, the Government grants permission for a period of 10 years for the establishment of the Stone Crusher/Screening Plant and storage of minor minerals within the plant premises.
- Stone Crusher/Screening Plant Application - Required Documents
- Copy of Application Fee (Challan)
- Certified copy of the Project Report prepared by an Authorized Consultant/Architect for the applied site, showing on the map all required structures as per policy norms such as green belt, approach roads, office, weighbridge, storage area, etc.
- Verified copy of Khasra, Khatauni, and site map of the applied land
- If the applicant is a Firm/Society/Company, self-attested copy of valid Registration Certificate or Partnership Deed or Memorandum of Understanding
- Copy of updated Character Certificate of the applicant or partners of the applicant firm/company
- Copy of Permanent Residence Certificate of all partners of the applicant/firm/company
- If the applicant or its partner is not the land owner, copy of duly registered Lease Deed executed with the land owner(s) for the concerned site (plant)
- Copy of advertisement published in a local newspaper regarding No Objection from affected persons
- Copy of Mining Dues Clearance Certificate issued by the District Mining Officer certifying no outstanding mining dues of the applicant individual/firm/company
- Copy of Certificate / Notarized Affidavit regarding no pending Income Tax dues submitted by the applicant individual/firm/company
- Copy of Notarized Affidavit regarding no pending Commercial Tax dues submitted by the applicant individual/firm/company
- If the applied land is mortgaged with any Government/Semi-Government bank, copy of Encumbrance-Free Certificate issued by the concerned bank
- Copy of GST Number of the applicant individual/firm/company
- Certified copy of Notarized Affidavit regarding the source of supply of raw material to the plant
- Notarized Affidavit regarding mandatory installation and continuous operation of CCTV cameras at the weighbridge, storage area, and entry/exit gates within the plant premises
- Copy of GST no dues




